सिपाही पर आया शादी शुदा महिला अधिकारी का दिल, पति छोड़ा और 6 साल बाद सिपाही फरार

सिपाही पर आया शादी शुदा महिला अधिकारी का दिल, पति छोड़ा और 6 साल बाद सिपाही फरार

Dec 28, 2024 - 08:42
0 655
सिपाही पर आया शादी शुदा महिला अधिकारी का दिल, पति छोड़ा और 6 साल बाद सिपाही फरार

block-350 block-350

Love Story बिहार की राजधानी पटना में प्यार के लिए पति को छोड़ने वाली एक महिला अधिकारी को धोखा मिल गया। लवर जो छह साल तक महिला अधिकारी के साथ लिव-इन में रहा, उसने बीते दिनों किसी और लड़की से शादी कर ली और उन्हें छोड़ दिया। अब दो बच्चों की मां रही महिला अधिकारी पुलिस के पास कार्रवाई की मांग करने पहुंची हैं।

पीड़ित महिला पटना के ही कोर्ट में अधिकारी के पद पर तैनात है। उन्होंने महिला थाना में सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का केस दर्ज कराया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार आरोपी सिपाही पटना में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात है। हालांकि, वो मूलरूप से जमुई जिले का रहने वाला है। पटना में ही उसकी मुलाकात महिला अधिकारी से हुई थी। इस दौरान दोनों में बातचीत हुई और धीरे-धीरे वे करीब आ गए। सिपाही पर अपना दिल हार बैठी महिला पति से अलग हो गई और करीब छह साल उसके साथ रही। दोनों साथ-जीने मरने की कसमें खाते थे। महिला अधिकारी की मानें तो सिपाही ने वादा किया था कि वो उनसे शादी करेगा। हालांकि, अब महिला अफसर का आरोप है कि छह साल लिव-इन में रहने के बाद सिपाही ने उन्हें धोखा दे दिया। उसने फतुहा कोर्ट में किसी अन्य लड़की से शादी कर ली।

इस बात का जब उन्हें पता तला तो उन्हें भारी धक्का लगा। वो न्याय की मांग करते हुए पुलिस के पास पहुंचीं। महिला अधिकारी द्वारा मिली शिकायत के बात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में कहा कि महिला अधिकारी ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया है। सूबतों और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User