बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियों में जमकर चले लात घूसे, कपड़े फ़टे वीडियो वायरल

बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियों में जमकर चले लात घूसे, कपड़े फ़टे वीडियो वायरल

Dec 22, 2024 - 08:54
0 722
बॉयफ्रेंड के लिए दो लड़कियों में जमकर चले लात घूसे, कपड़े फ़टे वीडियो वायरल

block-350 block-350

लड़कियों के बीच झगड़े कोई नई बात नहीं है। लड़कियों के झगड़ों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 'मेरे बॉयफ्रेंड के साथ गुलु-गुलु करेगी तो धोपटूंगी ना,' ऐसा ही एक मामला सामने आया है। मेरे बॉयफ्रेंड के साथ गुलु-गुलु करेगी तो धोपटूंगी ना,” आलिया भट्ट का ये डायलॉग याद है?

इस वीडियो में आलिया भट्ट का यही अवतार दिखा। क्योंकि इन दोनों लड़कियों ने एक बॉयफ्रेंड को लेकर एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। बाल खींचने से लेकर लात-घूंसे तक, सड़क पर जमकर हंगामा मचाया। प्यार पाने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, ये मामला उसका जीता-जागता उदाहरण है। जो हीर और रांझा से अलग है। देहरादून के रायपुर इलाके में यह चौंकाने वाली घटना हुई। वहां दो लड़कियां सड़क पर एक-दूसरे से लड़ती दिखीं। लड़ाई का कारण एक लड़का था। दोनों का कहना था कि वह लड़का उनका बॉयफ्रेंड है।

वायरल वीडियो में एक खुला इलाका दिखाई दे रहा है, जहां 3-4 लड़कियां मौजूद हैं। उनमें से दो लड़कियां एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं, लात मार रही हैं और जमीन पर गिराने की कोशिश कर रही हैं। हद तो तब हो गई जब झगड़े में एक लड़की के कपड़े फट गए, फिर भी वे रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन लड़कियां किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है और इसे लेकर हर जगह चर्चा हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User