Etah News Video: सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर, 'यातायात जागरूकता माह' और 'मिशन शक्ति' का आयोजन

Etah News: एटा में सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर: 'यातायात जागरूकता माह' और 'मिशन शक्ति' का आयोजन

Nov 13, 2024 - 16:14
Updated: 2 years ago
0 67

Etah News~ कुवर मनोहर इन्टर कालेज में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह द्वारा "यातायात जागरूकता माह नवंबर वर्ष 2024" तथा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर वहां उपस्थित छात्र/छात्राओं को जागरूक किया गया।

आज दिनांक 13.11.2024 को थाना मलावन क्षेत्रान्तर्गत कुवर मनोहर इन्टर कालेज में "यातायात जागरूकता माह नवंबर वर्ष 2024" तथा मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्याम नारायण सिंह व अपर पुलिस अक्षीक्षक राजकुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा योगेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अमित राय, क्षेत्राधिकारी सकीट नीतिश गर्ग तथा एआरटीओ सतेन्द्र द्वारा यातायात नियमों का पालन करते हुए नियमों के प्रति जागरूक रहने के संबंध में वक्तव्य दिए गए तथा बच्चों को सड़क सुरक्षा के संबंध में संबोधित करते हुए कहा की हम सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहते हुए उनका पालन करना चाहिए साथ ही उपस्थित छात्र एव छात्राओं को मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-05) के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओ एवं बालिकाओ के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देकर एटा पुलिस द्वारा जागरूक किया गया।

इस दौरान प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात अनिल वर्मा व अन्य यातायात कर्मी एवं अन्य पुलिस बल सहित स्कूल स्टाफ व भारी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User