उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 15 रेलकर्मी उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु किये गये पुरस्कृत

Nov 11, 2024 - 20:08
0 13
उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 15 रेलकर्मी उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु किये गये पुरस्कृत

block-350 block-350

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के 15 रेलकर्मी उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु किये गये पुरस्कृत

लखनऊ। अपनी उत्कृष्ट संरक्षा सेवाओं हेतु आज 11 नवम्बर को उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडलीय कार्यालय के सभागार मे आयोजित एक कार्यक्रम में मण्डल रेल प्रबंधक एस. एम. शर्मा ने संरक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले कुल 15 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। संरक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा दुर्घटना बचाने वाले कर्मचारियों क्रमशः सुमित कुमार सुमन, स्टेशन मास्टर/खेतासराय, बीरेन्द्र कुमार, स्टेशन मास्टर/पिपरपुर, राहुल त्रिपाठी, ट्रेन मैनेजर/अयोध्या कैन्ट, दिनेश कुमार, ट्रेन मैनेजर /सुल्तानपुर, आकाश कुमार, प्वाइंट्समैन/सराय हरखू, बुद्ध राम गेटमैन (परिचालन)/ हरपालगंज, सुधाकर यादव गेटमैन (परिचालन)/ जलालगंज, भोले शंकर यादव गेटमैन (परिचालन)/जौनपुर जं., राम कृष्ण वर्मा, लोको पायलट और आलोक कुमार कुशवाहा वरि. सहा. लोको पायलट/लखनऊ, रवि शंकर,वरि. खंड अभियन्ता (रेल पथ), मनोज कुमार/ट्रैक मैन-III, किशोर कुमार/ट्रैक मैन-III, प्रदीप कुमार /ब्लैक स्मिथ-।।, कुमार सानु, चंद्र शेखर सिन्हा ट्रैक मैन-।।।, को इस कार्यक्रम में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं हेतु पुरस्कृत किया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी के अनुसार मण्डल रेल प्रबंधक ने उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाले सभी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया एवं अन्य कर्मचारियों से भी इसी प्रकार की कार्यशैली का अनुसरण करते हुए कार्य करने की अपेक्षा की। इस कार्यक्रम मे अपर मण्डल रेल प्रबंधक, सचिन वर्मा एवं नीलिमा सिंह वरि० मण्डल संरक्षा अधिकारी, समर्थ गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के शाखाध्यक्ष तथा संरक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दया शंकर चौधरी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User