दून एक्सप्रेस में जांच के दौरान पकडे गये 10 अनाधिकृत वेंडर

Nov 11, 2024 - 18:55
0 13
दून एक्सप्रेस में जांच के दौरान पकडे गये 10 अनाधिकृत वेंडर

block-350 block-350

दून एक्सप्रेस में जांच के दौरान पकडे गये 10 अनाधिकृत वेंडर 

 अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध किया जा रहा है औचक जांच का आयोजन

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न प्रकार की जांच प्रक्रियाओं को अमल में लाया जाता है | इसी क्रम में आज (11 नवम्बर) मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध संयुक्त रूप से एक औचक जांच का आयोजन किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 13010 (दून एक्सप्रेस) की बाराबंकी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर पहुँचने पर सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान 10 वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से खानेपीने का सामान बेचते हुए पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर इन के पास किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया। उक्त वेंडरों को पकड़े गए खाद्य सामग्री के साथ अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल बाराबंकी के सुपुर्द कर दिया गया | उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अनाधिकृत कार्यों के विरुद्ध सख्त कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। दयि शंकर चौधरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User