मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की पुलिस लाइन में सुनवाई

मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की पुलिस लाइन में सुनवाई

Oct 22, 2024 - 13:40
0 32
मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की पुलिस लाइन में सुनवाई

block-350 block-350

शासन की मंशानुरूप चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज-5” अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती रैनू गौड़ द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में जनसुनवाई का किया गया आयोजन।

एटा। आज दिनाँक 22.10.2024 को महिला सुरक्षा तथा बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज- 5 अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती रैनू गौड़ द्वारा पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हाल में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के साथ महिला एवं बच्चों से सम्बन्धित समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को समस्या का नियमानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।

साथ ही महिलाओं संबंधी मुख्य मुद्दों पर समझ बनाना व घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी व महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु 1. वीमेन पावर लाइन (1090) 2. पुलिस आपातकालीन सेवा (112) 3. सीएम हेल्पलाइन नंबर (1076) 4. चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) 5. वन स्टाप सेन्टर (181) 6. साइबर हेल्पलाइन नंबर (1930) 7. स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन नंबर (102) 8. एम्बुलेन्स सेवा (108) 9. जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User