15 साल की लड़की 12 साल के लड़के के साथ तीसरी बार हुई फरार, पुलिस परेशान

15 साल की लड़की 12 साल के लड़के के साथ तीसरी बार हुई फरार, पुलिस परेशान

Oct 11, 2024 - 09:05
0 615
15 साल की लड़की 12 साल के लड़के के साथ तीसरी बार हुई फरार, पुलिस परेशान

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस 15 साल की लड़की से हुई परेशान है. एक दो बार नहीं यह लड़की तीसरी बार 12 साल के लड़के के साथ फरार हो गई।

दो बार पहले भी पुलिस इस लड़की को पकड़कर वापस ला चुकी है। लड़की का परिवार उसके इस कदम से परेशान हो चुका था. वह शहर छोड़कर जाने लगा था. लेकिन उससे पहले ही लड़की फिर से 12 साल के लड़के के साथ भाग गई। पुलिस ने छानबीन करके करीब एक सप्ताह बाद वृंदावन से बरामद कर लिया।

वह घर से 50 हजार रुपये लेकर गई थी. लड़की जयपुर से घूमने के बाद वृंदावन पहुंच गई थी. पुलिस के अनुसार करीब 15 दिन पहले भी किशोरी पड़ोस में रहने वाले 12 साल के लड़के के साथ लापता हो गई थी. कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद किया था। पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नोएडा छोड़ने का फैसला किया है. मंगलवार शाम वह परिवार समेत दरभंगा जाने के लिए निकलने वाले थे।

वह ऑटो लेने के लिए जब निकले थे। तब पत्नी और छोटी बेटी घर का सामान पैक कर रही थीं. उसी वक्त बड़ी बेटी चकमा देकर भाग गई. आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 12 वर्षीय किशोर भी गायब है. संभावना जताई जा रही है कि इस बार वह किशोर को अपने साथ ले गई है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को खोजने के लिए टीम गठित कर दी है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User