बुजुर्ग सेवा समिति ने सेवा करते पूर्ण किए 25 वर्ष

Oct 01, 2024 - 16:36
0 7
बुजुर्ग सेवा समिति ने सेवा करते पूर्ण किए 25 वर्ष

block-350 block-350

बुजुर्ग सेवा समिति ने सेवा करते पूर्ण किए 25 वर्ष

पूरा जीवन बुजुर्गों की सेवा के लिए समर्पित। बुजुर्ग सेवक भीम सिंह चौहान बुजुर्ग सेवा समिति के द्वारा 25 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थापक भीम सिंह चौहान के द्वारा बुजुर्ग माता पिता को दूध ब्रेड बिस्किट फल आइस ड्रॉप सहित धनराशि भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भीम सिंह चौहान ने युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए कहा की जीवन तभी आपका पूर्ण होगा जब बुजुर्गो का आप ख्याल और सम्मान रखेंगे। बुजुर्गो ने जैसे ही बुजुर्गों ने अपने पुत्र स्वरूप भीम सिंह चौहान को देखा उन्होंने दोनों हाथो को उठाकर आशीर्वाद दिया।

बुजुर्ग सेवा समिति को विगत 25 वर्षों से सेवा देते आ रहे भीम सिंह चौहान ने कहा की बुजुर्गो की सेवा करने से सभी तीर्थ यात्रा का पुण्य प्राप्त होता हैं। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य समाजसेवी डॉ यू एस सिंह एवं शिवबरन सिंह चौहान ने अपने हाथो से खाद्य सामग्री वितरित करते हुए संस्थापक भीम सिंह चौहान को बधाई देते हुए कहा की लाखों लाख सुपुत्रो में कही जाकर आप जैसा पुत्र होता है।

उन्होंने 25 वर्ष तथा 300 माह पूर्ण होने की शुभकामनाएं देते हुए संस्थापक श्री चौहान के दीर्घायु होने की कामना करते हुए बताया कि वैसे तो कई कार्यक्रमों में जाना बना रहता हैं किंतु बुजुर्ग सेवा समिति के द्वारा इस आयोजन में आना सौभाग्य का विषय है। भीम सिंह चौहान ने बताया की बिना किसी सरकारी तथा गैर सरकारी मदद के वह यह कार्य करते आ रहे हैं तथा जीवन की आखरी सांस तक करते रहेंगे। कार्यक्रम में पहुंचे बउवा ठाकुर अभिषेक चौहान ने संस्थापक भीम सिंह चौहान का आभार प्रकट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User