राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर पर आयोजित होंगे अनेकानेक कार्यक्रम

Oct 01, 2024 - 16:40
0 12
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर पर आयोजित होंगे अनेकानेक कार्यक्रम

block-350 block-350

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस 02 अक्टूबर पर आयोजित होंगे अनेकानेक कार्यक्रम 

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने गांधी जी जन्मदिवस को भव्य रूप में मनाने हेतु जारी किए विस्तृत दिशा निर्देश

एटा । अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ने सूचित किया है कि शासन के निर्देश के अनुपालन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस 02 अक्टूबर को 155 वे गांधी जयन्ती समारोह के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। एडीएम ने कहा कि 02 अक्टूबर को प्रातः 09 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा।

सभी कार्यालयो, विद्यालयों और दूसरी संस्थाओं के किसी बड़े कक्ष या हाल में किसी वरिष्ठ अधिकारी, प्रधानाचार्य या अध्यक्ष द्वारा प्रातः 09 बजे महात्मा गांधी जी के बडे चित्र का अनावरण या माल्यार्पण किया जायेगा और उसके बाद गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा व उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण सम्बन्धी अन्त्योदय की उनकी अवधारणा भावनात्मक एकता एवं अखण्डता के सम्बन्ध में विचारो का संक्षेप में परिचय दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि प्रातः 10 बजे से स्कूलों और कॉलेजों में गांधीवादी जीवन-दृष्टि का प्रचार तथा गांधी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं गोष्ठी ऑनलाइन आयोजित की जायेगी, जिसमे जातिगत भेद-भाव से ऊपर उठकर समाज में समता और समरसता लाने पर बल दिया जायेगा। मानवाधिकारों की सुरक्षा तथा निर्वलो के उत्पीड़न को समाप्त करने और सामाजिक न्याय की अवधारणा एवं उसकी आवश्यकता की पूर्ति हेतु हेतु शारान की प्रतिवद्धता रो जनसाधारण को अवगत कराया जाये तथा स्वच्छता मिशन के सम्बन्ध में भी अवगत कराया जाये। गांव के विकास कार्यक्रमों में गांवो के नागरिको, मुख्यतः महिलाओं एवं निर्बल वर्ग के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

 सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययिता, नैतिकता, भाईचारे तथा सर्वधर्म सम्भाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी जायेगी तथा यह भी बताया जाये कि देश को कमजोर करने वाली शक्तियो से सावधान रहते हुए राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा करना उनका पुनीत कर्तव्य है, का संकल्प दोहराया जायेगा। एडीएम ने कहा कि प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक ओ०डी०एफ० के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध में डी०पी०आर०ओ० द्वारा सफाई अभियान के बारे में भी कार्यवाही की जायेगी तथा सभी अपने कार्यालयों के अन्दर व बाहर अभियान चलाकर सफाई कराना सुनिश्चित करेगे।

तो वहीं ब्लॉक व तहसील स्तर पर होने वाले कार्यक्रभ अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत द्वारा सम्पन्न किये जायेगे जिसके नोडल अधिकारी सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी होगे। इसके अलावा अपरान्ह 01 बजे से स्वर्ण जयन्ती ग्रामों में एक वट (वृक्ष बरगद) उसी ग्राम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम लगाया जाय। यह कार्यवाही जिला विकास अधिकारी एवं जिला बने अधिकारी के नेतृत्व में होगी। शाम को जिला मनोरंजन कर अधिकारी, एटा सभी केविल आपरेटर के सहयोग से गांधी जी के जीवन से सम्बन्धित जीवन वृत्त का प्रसारण कराना सुनिश्चित करें।

एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी, कर्मचारीगण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्मदिवस दिनाक 02 अक्टूबर, 2024 को 155 वें गांधी जयन्ती समारोह के समय उपस्थित रहेगे एवं विभागाध्यक्ष की अनुमति से ही कार्यालय छोड़ना सुनिश्चित करें। जिला पंचायत राज अधिकारी, एटा एवं समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत जनपद एटा गाधी जयती के एक दिन पूर्व से लेकर गांधी जयंती के दिन क्रमश ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में विशेष सफाई एवं स्वच्छता अभियान संचालित कराना सुनिश्चित करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User