Raebareli: सियार का आतंक- जानवर और आदमी कोई नहीं बचा

Raebareli: सियार का आतंक- जानवर,आदमी कोई नहीं बचा

Sep 18, 2024 - 17:20
0 18
Raebareli: सियार का आतंक- जानवर और आदमी कोई नहीं बचा
Raebareli: सियार का आतंक- जानवर और आदमी कोई नहीं बचा

block-350 block-350

Raebareli News: जिले में सियार का आतंक बढ़ गया है, और लालगंज के ग्रामीण इसके शिकार हो रहे हैं। रायबरेली में एक पागल सियार का आतंक फैल गया है। इस सियार ने एक बच्चे समेत दो लोगों को घायल कर दिया है। इसके अलावा, एक गाय, एक भैंस और एक कुत्ते को भी सियार ने काटा है। बताया जा रहा है कि तीन सियार थे, जिनमें से एक को गांव वालों ने घेरकर मार दिया। सियार के हमले के बाद गांव में काफी डर का माहौल है।

यह घटना लालगंज कोतवाली इलाके के मीठापुर गांव की है। गांव के किनारे दुर्गेश का घर है। उनका 10 साल का बेटा राज घर के अंदर नहा रहा था। घर का दरवाजा खुला था, तभी अचानक सियार आया और उस पर हमला कर दिया। लोग दौड़े, तो सियार उसे छोड़कर बाहर भाग गया। रास्ते में जा रहे 22 साल के अमर बहादुर को भी सियार ने काट लिया। इसके बाद सियार ने एक गाय, एक भैंस को काटा और जब कुत्ते दौड़े, तो सियार ने एक कुत्ते के कान में काट लिया।

गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और तीनों सियारों को घेर लिया। एक सियार को पीट-पीटकर गांव के किनारे बाग में मार दिया, जबकि दो सियार जंगल की तरफ भाग निकले। घटना के बाद से गांव में डर और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग को खबर दी, लेकिन अभी तक वन विभाग की टीम नहीं आई, जिससे लोग गुस्से में हैं। वहीं, स्कूली बच्चे राज ने बताया कि वह नहा रहा था, तभी सियार ने उसे काट लिया, फिर गांव के लोग आकर सियार को मारने लगे। सियार ने गाय को भी काट लिया था, इसलिए गांव के कुछ लोगों ने उसे मार दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User