AAP: गौ रक्षा के नाम पर आर्यन की हत्या में BJP और हरियाणा सरकार जिम्मेदार..

Sep 05, 2024 - 08:38
Updated: 2 years ago
0 18
AAP: गौ रक्षा के नाम पर आर्यन की हत्या में BJP और हरियाणा सरकार जिम्मेदार..
AAP New Delhi

AAP New Delhi: आम आदमी पार्टी(आप) ने फरीदाबाद में गौ रक्षा के नाम पर 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा,“ हरियाणा के फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें गौरक्षा के नाम पर मानवता की हत्या की गई है। गौरक्षा के नाम पर आतंक फैलाया जा रहा है। यह कौन लोग हैं जो गायों की रक्षा और हिन्दू धर्म के ठेकेदार बने हुए हैं? इन्हें किसने ये जिम्मेदारी दी है? देश के प्रधानमंत्री ऐसे सभी मामलों पर एक शब्द नहीं बोलते हैं। भाजपा ऐसी हत्याओं पर खामोश रहती है। हरियाणा की भाजपा सरकार भी ऐसी हत्याओं पर खामोशा रहती है। इसका मतलब साफ है कि हरियाणा की भाजपा सरकार खुद ऐसी हत्याओं को प्रायोजित कर रही है और इन्हें संरक्षण दे रही है।”

सिंह ने कहा ,“ अपने आप को तथाकथित गौ रक्षक कहने वाले ये लोग भाजपा और हरियाणा सरकार के संरक्षण में काम कर रहे हैं। यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले इसी तरह बंगाल के एक गरीब मजदूर को गुरुग्राम में पीट-पीटकर मार डाला गया। भाजपा की पूरी राजनीति केवल हिन्दू और मुसलमान पर निर्भर है। इन लोगों के मन में केवल नफरत भरी हुई है। पहले मुसलमानों को मारो, उनके घर तोड़ो, फिर हिंदुओं को मारो, उनके घर तोड़ो फिर दलितों और आदिवासियों को मारो, उनके घर तोड़ों। हरियाणा की सरकार और भाजपा इस हत्या के पीछे शामिल है। आर्यन मिश्रा के पिता ने कितनी पीड़ा से बोला है कि मोदी सरकार इस तरह की हत्याओं को बढ़ावा और संरक्षण दे रही है।”

सांसद ने कहा कि भाजपा देश ने देश में बुलडोजर की संस्कृति शुरु कर दी है। अपराधों के लिए देश में कानून और न्यायपालिका बनी है लेकिन अपराधियों को सजा देने के लिए के लिए आज लोकतंत्र की जगह बुलडोजर चल रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, मुसलमानों या हिंदुओं के साथ किसी भी तरह के अन्याय का विरोध करती है। पिछले 10 साल में गौ रक्षा के नाम पर 49 घटनाएं हुईं, जिनमें 55 लोगों की हत्या हुई और 94 लोग घायल हुए। इसमें से अधिकतर घटनाएं भाजपा शासित राज्यों में हुईं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User