Farrukhabad News : अंधविश्वास! नीम के पेड़ पर उभरा मानव चेहरा, शुरू हुई पूजा पाठ

Sep 02, 2024 - 18:47
Updated: 2 years ago
0 52
Farrukhabad News : अंधविश्वास! नीम के  पेड़ पर उभरा मानव चेहरा, शुरू हुई पूजा पाठ

block-350 block-350

अंधविश्वास! नीम के पेड़ पर उभरा कथित मानव चेहरा, शुरू हुई पूजा पाठ

फर्रुखाबाद/अमृतपूर । नींव के एक पेड़ पर अचानक एक मानव चेहरे जैसी आकृति उभर आयी| जिससे लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अंध विश्वास के चलते लोगों नें पूजा पाठ शूरू कर दी है। कोई जल चढ़ा रहा है तो कोई धूपबत्ती अगरबत्ती लगा रहा है। मनौतियां मांगने की प्रथा भी शुरू हो गई है।

लोग अलग अलग देवताओं के नाम से चढ़ावा भी चढ़ा रहे हैं। थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारान के मजरा गांगगंज में एक नींव के पेड़ मानव चेहरे जैसी आकृति उभरी हुई दिखी। गांव के बाहर गमा देवी के स्थान के पास खड़े नीम के पेड़ पर एक मानव चेहरे की आकृति उभर कर दिखाई देने लगी। जिसे लोगों ने देवी का रूप देकर गांव में प्रचारित कर दिया। फिर क्या था देखते ही देखते पूजा पाठ शुरू हो गया।

महिलाओं ने भजन कीर्तन शुरू कर दिए और ढोलक की थाप पर भजन-पूजन शुरू हो गये। गांव की महिलाओं ने बताया कि यहां पर गमा देवी 60 साल से है । एसडीएम अमृतपुर नें बताया कि मामले की जानकारी नही है। मामले की जानकारी की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User