डियूटी कर रहे सिपाही की बाइक चोरों ने उड़ाई

Aug 29, 2024 - 08:00
0 120
डियूटी कर रहे सिपाही की बाइक चोरों ने उड़ाई

डियूटी कर रहे सिपाही की बाइक चोरों ने उड़ाई

फर्रुखाबाद/मोहम्मदाबाद । डियूटी पर गये सिपाही की बाइक चोरों नें पार कर दी| जब सिपाही को जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी| सिपाही जो दूसरों की सुरक्षा के लिए तैंनात किया गया था उसने खुद की बाइक चोरी किये जानें की तहरीर दी।

कोतवाली मोहम्मदाबाद में तैनात सिपाही यशवीर सिंह नें दी गयी तहरीर में कहा कि 16 अगस्त को रात 12:10 बजे सिपाही राजनपाल के साथ अपनी निजी बाइक से डियूटी पर निकला था| जहाँ सूचना मिली की कोई व्यक्ति फांसी लगानें की कोशिश कर रहा है।

 उसी दौरान ग्राम बनपोई के निकट भूरा की दुकान पर बाइक खड़ी कर दी| जब वापस आये तो बाइक गायब थी| घटना के 13 दिन बाद सिपाही नें बाइक चोरी की तहरीर दी| कोतवाल मनोज भाटी नें बताया कि तहरीर मिली है जाँच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User