पाकिस्तान में मौत का खेल, बलूचिस्तान में 23 सवारियों को बस से उतार कर गोलियों से भूना

पाकिस्तान में मौत का खेल, बलूचिस्तान में 23 सवारियों को बस से उतार कर गोलियों से भूना

Aug 26, 2024 - 12:07
0 220
पाकिस्तान में मौत का खेल, बलूचिस्तान में 23 सवारियों को बस से उतार कर गोलियों से भूना

block-350 block-350

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के मुसाखेल जिले में सरेआम मौत का खेल खेला गया. जहां कुछ हथियारबंद लोगों ने ट्रकों और बसों में से यात्रियों को उतार दिया और उनकी पहचान करने के बाद उन पर गोलियों चला दीं, जिसमें कम से कम 23 लोग मारे गए हैं।

इस हमले पर अब पंजाब सरकार का रिएक्शन भी सामने आ गया है. पाकिस्तानी सरकार की प्रवक्ता आजमा बुखारी ने कहा कि ये मुसाखेल हमला पंजाब के लोगों को निशाना बनाकर किए गए इसी तरह के हमले के करीब चार महीने बाद हुआ है. इससे पहले अप्रैल में, नोशकी के पास एक बस से नौ यात्रियों को उतार दिया गया और उनके आईडी कार्ड की जांच करने के बाद गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

मुसाखेल के असिस्टेंट कमिश्नर नजीब काकर ने कहा कि हथियारबंद लोगों ने न सिर्फ लोगों पर गोलियां चलाईं बल्कि उन्होंने 10 गाड़ियों में भी आग लगा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल ले जाना शुरू किया. बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने इस घटना की कड़ी निंदा की. एक बयान में उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इससे पहले अप्रैल में ऐसे ही कुछ लोगों को गोली मारी गई थी।

अप्रैल से पहले पिछले साल अक्टूबर में बलूचिस्तान के केच जिले के पंजाब के 6 मजदूरों की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस पर कहा था कि ये सभी हत्याएं टारगेट करके की गई थीं। सभी मरने लोग पंजाब के अलग-अलग इलाकों से थे, जिससे पता चलता है कि उन्हें उनके जातीय बैकग्राउंड की वजह चुना गया था।

 इसके अलावा इसी साल अप्रैल और पिछले साल अक्टूबर में ही ये घटना नहीं हुई. साल 2015 में भी ऐसी ही घटना हुई थी। जब हथियारबंद लोगों ने 20 मजदूरों की हत्या कर दी थी. ये लोग भी पंजाब के ही रहने वाले थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User