Kolkata News : रेप केस मर्डर का आरोपी संजय रॉय का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट सीबीआई को मिली इजाजत

Aug 19, 2024 - 19:45
0 174
Kolkata News :  रेप केस मर्डर का आरोपी संजय रॉय का होगा पॉलीग्राफी टेस्ट सीबीआई  को मिली इजाजत

block-350 block-350

Kolkata News : डॉक्टर रेप कांड में कोर्ट ने आरोपी संजय रॉय के पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए सीबीआई को मंजूरी दे दी है. अब आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा।

 इस टेस्ट को साइकोलॉजीकल ऑटोप्सी कहते हैं। इससे अपराधी के दिमाग की साइकोलॉजी के बारे में पता चलता है. सीबीआई ने सियालदह कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने याचिका दाखिल की थी. इस तरह के टेस्ट में सीबीआई के कुछ डॉक्टरों की एक सीएफएसएल टीम पॉलीग्राफी टेस्ट करती है. कोलकाता के इस हत्याकांड के मामले में भी सीबीआई संजय राय से कुछ सवाल करेगी।

इस मामले में आरोपी संजय राय के कोर्ट से पॉलीग्राफी टेस्ट की मंजूरी के बाद उसे मंगलवार को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. क्योंकि पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए आरोपी की सहमति भी जरूरी होती है, लेकिन अगर संजय अपनी सहमति दे देता है तो सीबीआई तुरंत ही उसका टेस्ट कराने को तैयार है।

इस टेस्ट में सीबीआई आरोपी की आवाज के विश्लेषण को झूठ पकड़ने वाली मशीन में डालेगी. इससे पता चलेगा कि आरोपी झूठ बोल रहा है या सच ये तो जाँच ही पता चलेगा। इस मामले में सीबीआई की कई टीमें एक साथ जांच में जुटी हैं। सीबीआई की फॉरेंसिक टीम ने रविवार को भी एक बार फिर आरजी कर हॉस्पिटल में जांच की. इसके बाद स्पॉट पर 3 घंटों तक 3D लेजर के साथ मैपिंग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User