शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में ध्वजा रोहण एवं विविधि कार्यक्रम आयोजित कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

Aug 16, 2024 - 20:37
0 27
शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में ध्वजा रोहण एवं विविधि कार्यक्रम आयोजित कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

block-350 block-350

शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में ध्वजा रोहण एवं विविधि कार्यक्रम आयोजित कर मनाया स्वतंत्रता दिवस

कायमगंज / फर्रुखाबाद। शकुन्तला देवी बालिका शिक्षण संस्थान में 78 वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व पूर्व विधायक अमर सिंह खटिक। विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर एवं महाविद्यालय, इण्टर कालेज और अंग्रेजी माध्यम के सभी शिक्षक प्रातः 9ः00 बजे उपस्थित थे ।

 इसी अवसर पर मुख्य अतिथि एवं लक्ष्मीनारायण अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । जिसमें देशभक्ति गीत व देशभक्ति गीतों पर नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, अमर सिंह खटिक मनोज कौशल, अभिषेक अग्रवाल, पवन गुप्ता, अंकित अंग्रवाल, रोहित अग्रवाल व विद्यालय परिवार ने मां सरस्वती जी के साथ महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किये। अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्या विजेता सिंह ने15 अगस्त के बारे में विस्तार से बताया।

इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने भी देश के अमर शहीदों के बारें में बताया। मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने कहा कि भारत को आजाद हुए 77 वर्ष बीत गए। इन वर्षों में हमने बेहद उपलब्धियों को हांसिल किया। हमें शिक्षा के साथ खेल पर भी विशेष जोर देना चाहिए । क्योंकि शिक्षा के बगैर मानव जीवन व्यर्थ है। अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 वेणू सिंह ने सभी अतिथियों व आगन्तुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभंजन यादव और सुरभि श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User