आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

Aug 16, 2024 - 20:22
0 14
आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

block-350 block-350

आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के तराने

 फर्रुखाबाद। वंदे मातरम की गूंज के साथ 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र के आन-बान-शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा गुरुवार को जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में फहराया गया तथा झंडे की सलामी दी गई। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वंदे मातरम गीत के माध्यम से भारत मां को याद किया गया।

जिलाधिकारी डा. वीके सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में तिरंगा फहराया | इसके राष्ट्र गान गाया गया|डीएमनें कलेक्ट्रेट गेट के बाहर स्थापित नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया| वीर नारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वंशजों को सम्मानित किया| दोनों कारागार के बंदियों को फल वितरित किये| वृद्धा आश्रम सिरौली में फल व कपड़े वितरित किये| सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्रा नें विकास भवन परिसर में ध्वजारोहण किया ।

पीआरडी जबानो ने परेड का आयोजन किया| विकास भवन कर्मियों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी | कारगिल शहीद राकेश चन्द्र की पत्नी मिथिलेश कुमारी, 100 बार रक्तदान करने वाले अवर अभियंता राकेश गोयल, सफाई कर्मी कुसमा देवी को सम्मानित किया गया |

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User