माता प्रसाद पांडेय बने UP विधानसभा नेता प्रतिपक्ष

माता प्रसाद पांडेय बने UP विधानसभा नेता प्रतिपक्ष

Jul 28, 2024 - 18:31
0 35
माता प्रसाद पांडेय बने UP विधानसभा नेता प्रतिपक्ष

block-350 block-350

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सस्पेंस खत्म करते हुए माता प्रसाद पांडेय को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बना दिया है।

 माता प्रसाद पांडे सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से मौजूदा विधायक हैं। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। माता प्रसाद पांडे सोमवार यानी कल से ही नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। समाजवादी पार्टी ने अपने दिग्गज नेता माता प्रसाद पांडे को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

नेता प्रतिपक्ष की रेस में इंद्रजीत सरोज, रामअचल राजभर और तूफानी सरोज का नाम भी चल रहे थे, लेकिन सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने विधानसभा में अपना उत्तराधिकारी पार्टी के पुराने चेहरे और पूर्वांचल से आने वाले ब्राह्मण चेहरे माता प्रसाद पांडे को बनाया है। इससे पहले सपा ने अपने विधायकों की बैठक बुलाई थी, जिसमें विधायकों ने यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर जिम्मेदारी छोड़ दी थी।

इसके बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे के नाम अपनी अंतिम मुहर लगा दी। माता प्रसाद पांडे सिद्धार्थनगर की इटवा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। माता प्रसाद पांडे सोमवार यानी 29 जुलाई 2024 से ही नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ऐसा कहा जा रहा था कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने पीडीए फॉर्मूले के तहत पिछड़े समुदाय से आने वाले किसी चेहरे को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौंपेंगे। हालांकि उन्होंने एक बार फिर पूर्वांचल से आने वाले माता प्रसाद पांडे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। माता प्रसाद पांडेय को अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User