Paridhi Sharma Pics: ‘Jodha’ की ‘जोधा’ ने उतार फेंका घूंघट, परिधि शर्मा की हॉट तस्वीरें हुई वायरल

Jul 07, 2023 - 10:52
0 34
Paridhi Sharma Pics: ‘Jodha’ की ‘जोधा’ ने उतार फेंका घूंघट, परिधि शर्मा की हॉट तस्वीरें हुई वायरल

block-350 block-350

paridhi-sharma-pics-jodha-of-akbar-threw-off-the-veil-hot-pictures-of-paridhi-sharma-went-viral

Paridhi Sharma Pics: टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ (Jodha Akbar) में नजर आने वाली एक्ट्रेस परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं. शो में हमेशा घूंघट में रहने वाली परिधि हाल ही में ग्लैमरस लुक में दिखीं.

आपको बता दें, परिधि शर्मा (Paridhi Sharma) ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं. तस्वीरों में परिधि लाइट पिंक कलर की वन शोल्डर बॉडीफिट ड्रेस में काफी गॉर्जियस लग रही हैं.

परिधि ने अपना ये लुक ग्लोसी मेकअप, बालों में पोनीटेल, मैचिंग ज्वेलरी और शिमरी हाई हील्स के साथ पूरा किया है. इन ग्लैमरस तस्वीरों को शेयर करते हुए परिधि ने फैंस को एक खास मैसेज भी दिया है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा – ‘अपने सपनो के पीछे चलो क्योकिं वे सही रास्ता जानते हैं..’

बता दें कि परिधि भले ही एक्टिंग से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ लगाता जुड़ी हुई रहती हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिधि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘तेरे मेरे सपने’ से की थी. लेकिन उनके फेम मिला सीरियल ‘जोधा अकबर’ से. इसके बाद भी एक्ट्रेस कई हिट शोज में नजर आईं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User