कुर्सी बचाने के लिए जारी किया गया बजट, कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर राज्यसभा में हंगामा

कुर्सी बचाने के लिए जारी किया गया बजट, कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर राज्यसभा में हंगामा

Jul 24, 2024 - 14:38
0 17
कुर्सी बचाने के लिए जारी किया गया बजट, कांग्रेस की प्रतिक्रिया पर राज्यसभा में हंगामा

block-350 block-350

आम बजट को लेकर संसद के दोनों सदनों में भारी हंगामा जारी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच भी राज्यसभा में तीखी बहस हुई है।

जब खड़गे ने यह आरोप लगाया कि बजट में सिर्फ दो राज्यों को सब दिया गया है और बाकी राज्यों की अनदेखी हुई है तो वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसा कहना बजट का अपमान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष यह धारणा बना रहा है कि हमने दूसरे राज्यों को कुछ नहीं दिया, जबकि ऐसा नहीं है।

निर्मला सीतारामण ने इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष से पूछा कि ‘क्या आपके हर बजट में हर राज्य का नाम होता था?’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट काफी नापतौल कर पेश किया है। जिससे साफ़तौर पर दिखाई दे रहा है कि इसे कुर्सी बचाने के लिए जारी किया गया है और दो ही राज्यों को सब दे दिया गया है।

 सदन में बोलते हुए खड़गे ने कहा, "यह सब किसी को खुश करने, कुर्सी बचाने के लिए हुआ है और हम इसकी निंदा करते हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए खासतौर पर हुए ऐलान के लिए सरकार की आलोचना की, इन दोनों राज्यों में बीजेपी टीडीपी और जेडीयू के साथ गठबंधन सहयोगी है। खड़गे ने कहा, “जिन राज्यों में विपक्ष जीता और भाजपा की उपेक्षा की गई, वहां कुछ नहीं दिया गया… हम इसकी निंदा करते हैं।

अगर संतुलन नहीं होगा तो विकास कैसे होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने उनके सवालों का जवाब देते हुए कहा, “भाषण हर राज्य का नाम लेने का मौका नहीं मिलता। कांग्रेस सत्ता में रही है, उन्हें पता होना चाहिए। उदाहरण के लिए महाराष्ट्र का नाम नहीं लिया गया। लेकिन कैबिनेट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय पारित किया है। तो क्या यह कह सकते हैं कि एक राज्य की अनदेखी की है? वित्त मंत्री ने कहा कि वह कई अलग-अलग राज्यों के नाम ले सकती हैं, जहां के लिए अच्छे ऐलान हुए हैं लेकिन भाषण में उन राज्यों का उल्लेख नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User