बच्चे पैदा करने के लिए 2-2 लाख रुपये में खरीद कर लाये दुल्हनें, 2 दिन बाद हुई फरार

बच्चे पैदा करने के लिए 2-2 लाख रुपये में खरीद कर लाये दुल्हनें, 2 दिन बाद हुई फरार

Jul 21, 2024 - 13:28
0 560
बच्चे पैदा करने के लिए 2-2 लाख रुपये में खरीद कर लाये दुल्हनें, 2 दिन बाद हुई फरार

block-350 block-350

MP : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से अनोखा मामला सामने आया है। सुल्तानिया निवासी 45 वर्षी युवक संतान सुख की चाह में 2 लाख की बिहार से दुल्हन खरीद लाया।

 हैरानी की बात तो ये है कि इस काम में उसकी पत्नी की भी रजामंदी थी। मामले में तब नया मोड़ सामने आया, जब नई पत्नी शादी के दूसरे ही दिन भागने लगी थी। जिस दुल्हन को 45 वर्षीय शख्स 2 लाख में खरीदकर लाया था, वह शादी के दूसरे ही दिन दलाल के साथ भागने लगी। जिसे पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा।

बताया जा रहा है कि महिला ने अपहरण और 376 के के मामले में फंसाने की धमकी थी। जिसके बाद थाने में समझौता कर दुल्हन को रवाना कर दिया। मामला बुधवार-गुरुवार रात की है‌। ज़ब सुल्तानिया गांव से रात को 12 बजे मंगलवार को ही ब्याह कर लायी गयी दुल्हन एक युवक के साथ जाती दिखी, जिसे ग्रामीणों ने रोक लिया और पुलिस को बुलाया।

पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सुल्तानिया निवासी प्रेमसिंह नागर पिता और एक अन्य नारानिया गांव निवासी युवक बिहार के रोहतास जिले से मंदिर में शादी कर 2-2 लाख रुपये में अपने लिए नई नवेली दुल्हन लाए थे। रोहतास जिले के एक मंदिर में शादी कर लायी गयी दुल्हन आधी रात में चुपचाप अपने सहयोगी सोनू नामक युवक के साथ जाती दिखी।

ग्रामीणों की जानकारी के बाद उन्हें थाने लाया गया। खास बात ये है कि इस घटना में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मामले में उदनखेड़ी चौकी प्रभारी दिलीप सोनी ने बताया कि दुल्हन खरीदकर लाने का मामला सामने आया था। लेकिन दोनों पक्ष ने आपसी रजामंदी से समझौता कर लिया और किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं की, इसलिए पुलिस हस्तक्षेप अयोग्य मामला होने से छोड़ दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User