फाउंड्री नगर डिपो की नौ बसें मैनपुरी गई रास्ते से हो गई गायब? Arm नींद में

फाउंड्री नगर डिपो की नौ बसें मैनपुरी गई रास्ते से हो गई गायब? Arm नींद में

Jul 20, 2024 - 09:19
0 396
फाउंड्री नगर डिपो की नौ बसें मैनपुरी गई रास्ते से हो गई गायब? Arm नींद में

आगरा के फाउंड्री नगर की नौ रोडवेज बसें मंगलवार से गायब हैं। उन्हें डिपो से मथुरा मेले के लिए भेजा गया था। चालक-परिचालक गाड़ियों को मैनपुरी ले गए।

इसके बाद बस और चालक-परिचालकों का कोई सुराग नहीं है। परिचालक की ईटीएम (इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीन) एयरप्लेन मोड पर हैं और बस का जीपीएस बंद है। इससे निगम को अपनी गाड़ियों की लोकेशन प्राप्त नहीं हो रही है। अधिकारियों को चालक-परिचालकों पर शक है।

 मंगलवार सुबह फाउंड्री नगर की मैनपुरी रोड पर चलने वाली नौ बसों को गोवर्धन मेले के लिए मथुरा भेजा गया। डिपो से उन्हें ड्यूटी स्लिप भी दी गई। परिचालकों ने डिपो से ड्यूटी स्लिप तो ली, लेकिन मथुरा के स्थान पर मैनपुरी की सवारी भरकर रवाना हो गए। इसके बाद से सभी नौ गाड़ियां निगम के रडार से गायब हैं। निगम के अधिकारियों में अफरातफरी है। लेकिन मुड़िया मेले में व्यस्त होने से बसों को खोजने का अन्य तरीका नहीं निकाल पा रहे हैं।

वह चालक-परिचालक के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। गोवर्धन मेला में आगरा के 6 रीजन की एक हजार बसों के संचालन के कारण अन्य मार्गों पर बसों की कमी हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 आगरा-दिल्ली पर तो आधा घंटे से अधिक समय तक बस का इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, इटावा, एटा, हाथरस, वाह, धौलपुर, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद समेत अन्य लोकल मार्गों पर है।

फाउंड्री नगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेश यादव ने बताया कि मंगलवार को मैनपुरी मार्ग पर चलने वाली बसों को मेले के लिए भेजा था। चालक परिचालक बसों को मथुरा के स्थान पर मैनपुरी ले गए और अभी तक लौटकर नहीं आए हैं।

इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को अवगत कराया गया है। सभी चालक परिचालकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User