कारगिल योद्धाओं के सम्मान में चल रही रैली का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

Jul 08, 2024 - 19:26
0 23
कारगिल योद्धाओं के सम्मान में चल रही रैली का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

block-350 block-350

कारगिल योद्धाओं के सम्मान में चल रही रैली का आगरा में हुआ जोरदार

स्वागत 26 जुलाई कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय सेना ने महिंद्रा एंड महिंद्रा के सहयोग से तीन जगह से कार रैलियों का आयोजन किया है। आज पूर्वोत्तर आसाम से चली हुई रैली हर्ट्स टू ब्रेव हर्ट्स आगरा पहुंची। इस रैली का स्वागत होटल रैडीशन होटल ताजगंज में आगरा के लोगों ने किया।

इस रैली में कारगिल वॉर के योद्धाओ, वीरांगनाओ और उनके परिवारीजन भी शामिल रहे। रैली एक रात आगरा में रुककर कल दिल्ली पहुंचेगी। जहां पर अन्य दो रैलियां भी सम्मिलित हो जाएंगी। इस रैली का उद्देश्य कारगिल योद्धाओं को याद करते हुए देश की सेना के प्रति सम्मान प्रदर्शित करना है।

आगरा आगमन पर हरविजय बाहिया, कारगिल युद्ध में भाग लिए हुए ब्रिगेडियर विनोद दत्त, राम मोहन कपूर, सिविल सोसाइटी के अनिल शर्मा, विक्रम शुक्ला, कान्ति नेगी, रामभरत उपाध्याय आदि ने फूल माला पहनाकर सभी का स्वागत किया।

इस दौरान शीरोज हैंगआउट की एसिड अटैक सर्वाइवर रुकैया और मानिनी ने भी रैली में सम्मिलित सभी योद्धाओं और वीर नारियों को पुष्प भेंट कर वार्ता की तथा शीरोज कैफे में सभी को डिनर के लिए आमंत्रित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User