राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य मासिक बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान - मनोज सिंह

Jul 01, 2024 - 08:22
Updated: 2 years ago
0 110
राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य मासिक बैठक में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान - मनोज सिंह

block-350 block-350

फर्रुखाबाद । राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य भीकमपुर जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष मनोज सिंह जी के नेतृत्व में मासिक बैठक सम्पन्न हुई मासिक बैठक मे फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा है कि पंचायत चुनाव नजदीक आ गए हैं ऐसे में समस्त कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है।

इसलिए जरूरी है कि सभी कार्यकर्ता अब पार्टी के कार्यों में अधिक से अधिक समय देकर अपने प्रयासों से पार्टी को लाभान्वित करें। एवं पार्टी के एजेंडा और नीतियॉ लोगों को समझाएं। मनोज सिंह रविवार को पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मनोज जी ने फर्रुखाबाद के जिला मीडिया प्रभारी अनुज कुमार को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियो को सोशल मीडिया पर प्रर्दशित करे जिससे जिला व प्रदेश मे पार्टी की अच्छी नीतिया देखकर जनता-जनार्दन पार्टी की ओर आकर्षित हो सके और आने बाले पंचायत चुनाव मे ज्यादा से ज्यादा राजपा पार्टी के उम्मीदवार जीत सके।

 फर्रुखाबाद के युवा जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सभी बिधानसभा अध्यक्षों को अपनी-अपनी बिधानसभा को मजबूत करने व ज्यादा से ज्यादा बूथ अध्यक्ष बूथ योध्दाओ को बनाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें मनोज सिंह जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह युवा जिलाध्यक्ष शिवम राठौड युवा जिला सचिव छात्रसंघ प्रमोद सिंह बिधानसभा अध्यक्ष अमृतपुर रमन सिंह पार्टी सदस्य अनुज कुमार जिला मीडिया प्रभारी अमित कुमार दानिश अली आदि लोग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User