कासगंज पुरानी पेंशन के विकल्प पर अटेवा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

Jun 27, 2024 - 07:50
0 61
कासगंज पुरानी पेंशन के विकल्प पर अटेवा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

block-350 block-350

पुरानी पेंशन के विकल्प पर अटेवा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

कासगंज उ.प्र.सरकार के कैबिनेट द्वारा 28 मार्च 2005 से पूर्व के विज्ञापन पर नियुक्त सभी शिक्षक कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरानी पेंशन का विकल्प दिए जाने पर अटेवा कासगंज ने आभार प्रकट किया।बुधवार को अटेवा कासगंज की मीटिंग गौतम बुद्ध पार्क में आयोजित की गई जिसमें तमाम पेंशन विहीन एवं इस फैसले से पेंशन के दायरे में आये शिक्षक कर्मचारी उपस्थित हुए।शिक्षक कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार ब्यक्त किया। जिलाध्यक्ष योगेश ने कहा हमारा संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक देश के सभी शिक्षक कर्मचारी एवं अधिकारियों को पुरानी पेंशन न मिल जाती है।अटेवा के संघर्ष के परिणामस्वरूप अब तक कई संसोधन हुए हैं जिससे लाखों कर्मचारियों को लाभ हुआ है।आज के कार्यक्रम में योगेश यादव राधा प्यारी रावत मलिखान सिंह पाल विनीता यादव उमेश दीक्षित, प्रमोद कुमार,सुरेन्द्र सिंह,ऋषि शाक्य, शालू वर्मा,सुनीता शाक्य,मिथलेश यादव,दिलीप प्रताप सिंह डॉ राम पाल शास्त्री,अवधेश कुमार,जयवीर सिंह,ऋचा शाक्य,रिधमान प्रताप आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User