संसद भवन के बाहर कंगना और चिराग की मुलाकात में एक दूसरे को गले लगाया

संसद भवन के बाहर कंगना और चिराग की मुलाकात में एक दूसरे को गले लगाया

Jun 26, 2024 - 19:41
0 358
संसद भवन के बाहर कंगना और चिराग  की मुलाकात में एक दूसरे को गले लगाया

block-350 block-350

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत सुर्खियों में बनी हुई हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भी आजकल चर्चा में हैं।

चिराग और कंगना 13 साल पहले एक मूवी में नजर आए थे। अब एक बार फिर दोनों की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली है। कंगना और चिराग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो संसद भवन का है। बता दें कि चिराग बिहार की हाजीपुर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। नवनिर्वाचित दोनों सांसद संसद भवन पहुंचे थे। इसी दौरान कंगना और चिराग की गर्मजोशी से मुलाकत हुई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना और चिराग एक दूसरे को गले लगा रहे हैं। फिर कुछ देर आपस में बात करते हैं। इसके बाद ताली मारते हैं और हंसते हैं। फिर हाथ थामे हुए दोनों सांसद संसद के अंदर चले जाते हैं। वीडियो को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।

कई नेटिजन दोनों सांसदों के बीच रोमांटिक एंगल भी निकाल रहे हैं। चिराग पासवान अपनी डेब्यू फिल्म में कंगना रनौत के साथ काम कर चुके हैं। 13 साल पहले दोनों की फिल्म आई थी- मिले ना मिले हम। कंगना इसमें लीड एक्ट्रेस थीं। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User