Unnao News : सिपाही ने शादी से पहले थाने में गोली मारकर की आत्महत्या

Unnao News : सिपाही ने शादी से पहले थाने में गोली मारकर की आत्महत्या

Jun 26, 2024 - 07:07
0 335
Unnao News : सिपाही ने शादी से पहले थाने में गोली मारकर की आत्महत्या

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने उन्नाव में अपनी सर्विस रिवालवर से खुद को गोली मारकर ली। थाने में गोली चलने की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया।

महिला आरक्षी ने थाना कार्यालय में देखा तो सिपाही देवांश खून से लठपथ पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून बह रहा है। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने देवांश को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत होने की वजह से उसे खनऊ ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हसन गंज कोतवाली प्रभारी चंदकात मिश्र ने बताया की मृतक सिपाही देवांस तेवतिया मूल रूप से बुलंदशहर के थाना गुलवाटी नया वास का रहने वाले थे। वह साल 2019 में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर भर्ती हुए थे। घटना के वक्त उन्नाव केहसन गंज कोतवाली में वह तैनात थे। मृतक सिपाही देवांस की कुछ दिनों में शादी होने वाली थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे।

सिपाही ने खुद को क्यों गोली मारी इसकी वजह का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने मामले की जांच के बाद मौत के कारणों की वजह साफ होने की बात कही है। घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने थाने में लगे सीसीटीवी DVR को सील करवा कर जांच के लिए भेज दिया है। वही देवांश की मोबाइल काल की भी जांच के आदेश दिए हैं ताकि सिपाही की मौत की असली वजह साफ हो सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User