उधार ना देनें पर झोलाछाप डॉक्टर को चाकुओं से गोदा

Jun 25, 2024 - 07:11
0 36
उधार ना देनें पर झोलाछाप डॉक्टर को चाकुओं से गोदा

उधार ना देनें पर झोलाछाप डॉक्टर को चाकुओं से गोदा

फर्रुखाबाद/अमृतपुर । उधार ना देनें पर दबंग नें झोलाछाप चिकित्सक को चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया| घायल को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है| थाना अमृतपुर के ग्राम करनपुरदत्त निवासी 55 वर्षीय राजेन्द्र सिंह पुत्र सीता राम गाँव में ही झोलाछाप चिकित्सक हैं।

उनके पुत्र शोभित नें बताया कि गांव के ही दबंग शिवा पुत्र ओमकार नें उसके पिता राजेन्द्र सिंह से 2 हजार रूपये मांगे| जब राजेन्द्र सिंह नें रूपये देनें से मना कर दिया तो आरोपी आक्रोशित हो गया | बीती रात उसके पिता राजेन्द्र सिंह बरामदे में सो रहे थे| उसी आरोपी चाकू लेकर आया और उसने राजेन्द्र के सीने और कमर को चाकू से गोद दिया| जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये| शोभित ने पिता राजेन्द्र सिंह को नालामछरटटा स्थित डा. हरिदत्त द्विवेदी के अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ अमृतपुर रविन्द्र नाथ राय नें अस्पताल पंहुचकर जाँच की| पुलिस नें आरोपी के एक रिश्तेदार को हिरासत में लिया है । थानाध्यक्ष मिनेश पचौरी नें बताया की| तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| आरोपी की तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User