गंगा में फिर तीन डूबे, एक की मौत

Jun 06, 2024 - 21:20
0 12
गंगा में फिर तीन डूबे, एक की मौत

block-350 block-350

गंगा में फिर तीन डूबे, एक की मौत

फर्रुखाबाद। गंगा नहाने के दौरान तीन युवक डूब गयेl जिसमे दो को सकुशल निकाल लिया गया जबकि एक को लोहिया अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया l जनपद शाहजहांपुर के रेती निवासी 17 वर्षीय राज त्रिवेदी पुत्र गुरुदेव अपने मौसा भगुआ नगला निवासी विवेक पुत्र सतीश के घर आया था l

सुबह वह मोहल्ले के ही प्रांशु व चंदन को लेकर मैच खेलने के लिए निकला l राज के मौसा की पुत्री जया ने बताया की मैच खेलने की कहकर निकला राज पांचाल घाट पीपा पुल के पास गंगा नहाने पंहुच गया l मिली जानकारी के अनुसार गंगा में अधिक गहराई होने से तीनों गंगा में डूब गये l

 गोता खोरों ने प्रांशु व चंदा को सकुशल निकाल लिया l जबकि राज को आधा घंटे बाद गहरे पानी से बाहर निकाला परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे l जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया l चौकी प्रभारी अमित शर्मा ने बताया की राज को मृत घोषित किया गया है l दो को सकुशल बचाया गया है l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User