Kejriwal Reached Tihar Jail: केजरीवाल ने किया तिहाड़ जेल में सरेंडर, कहा पता नहीं कब निकलकर आऊँगा

Jun 03, 2024 - 07:13
0 16
Kejriwal Reached Tihar Jail: केजरीवाल ने किया तिहाड़ जेल में सरेंडर, कहा पता नहीं कब निकलकर आऊँगा

block-350 block-350

Kejriwal Reached Tihar Jail: नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले शराब घोटाले के आरोपों से घिरे दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने 2 जून को आत्मसमर्पण कर दिया है।

केजरीवाल राजघाट, हनुमान मंदिर गए और पार्टी नेताओं से भी मिले। सीएम केजरीवाल ने उनके बारे में न सोचने और काम करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा मैं देश बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। मुझे नहीं पता कब वापस आऊंगा। वहां मेरे साथ क्या-क्या होगा, मुझे नहीं पता। अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिन की जमानत दी थी।

मैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देना चाहता हूं। आज मैं फिर तिहाड़ जेल जा रहा हूं। मैंने इन 21 दिनों में से एक मिनट भी बर्बाद नहीं किया। मैंने सिर्फ AAP के लिए ही नहीं बल्कि विभिन्न पार्टियों के लिए प्रचार किया। मैं मुंबई, हरियाणा, यूपी, झारखंड गया। मौजूदा वक्त में AAP महत्वपूर्ण नहीं है, हमारे लिए देश महत्वपूर्ण है। यह तानाशाही कि किसी को बिना सबूत के पकड़ कर जेल में डाल दो।

जब सत्ता तानाशाह हो जाती है तो जेल जिम्मेदारी बन जाती है। हम भगत सिंह के चेले हैं। भगत सिंह देश को बचाने और आजादी दिलने के लिए जेल गए थे। इस बार मैं जेल जा रहा हूं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के एक दिन बाद 2 जून को फिर से जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया था।

इसके साथ ही कोर्ट ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय जाने पर पाबंदी समेत कई अन्य शर्तें भी लगाई थीं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 'आप' के मुखिया केजरीवाल को दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 (जो विवाद के बाद रद्द कर दी गई थी) में कथित घोटाला मामले में 21 मार्च 2024 को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अगस्त 2022 में एफआईआर दर्ज की थी। ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने की वैधता को केजरीवाल ने चुनौती दी, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User