हाय गर्मी!आसमान से बरस रही आग,पारा पंहुचा 44 के पार

May 27, 2024 - 17:55
0 30
हाय गर्मी!आसमान से बरस रही आग,पारा पंहुचा 44 के पार

block-350 block-350

हाय गर्मी!आसमान से बरस रही आग,पारा पंहुचा 44 के पार फर्रुखाबाद। चिलचिलाती धूप,चुभने वाली सूरज की किरणें और गर्म हवाएं ने आम जनमानस को बुरी तरह प्रभावित कर रखा है|10 बजते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है।

आदमी के साथ भीषण गर्मी में जानवर भी बेहाल हैं। जानवर प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। चल रही गर्म हवाओं के कारण लोगों का शरीर झुलस रहा है। लोग पूरे शरीर को कपड़ों से ढककर घरों से निकलने को मजबूर हैं। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही दिन के समय शहर व गांवों की सड़क व गलियां सुनसान हो जाती हैं।

गलियों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आते हैं। लोग घरों से निकलने में परहेज करने लगे हैं। दिन के समय मार्केट में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करने को मजबूर हैं।हर किसी कि जुबा पर एक ही नाम है हाय गर्मी!

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User