ननदोई के प्यार में साली ने पति को पत्थर पर पटक पटक कर मरवाया

ननदोई के प्यार में साली ने पति को पत्थर पर पटक पटक कर मरवाया

May 25, 2024 - 17:25
0 748
ननदोई के प्यार में साली ने पति को पत्थर पर पटक पटक कर मरवाया

block-350 block-350

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र में स्थित मोहन्द्रा रोड पर पुलिस को एक लाश पड़ी हुई मिली थी। पुलिस उसे उठवाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी तो हैरान कर देने वाला मामला सामने आया।

मृतक की खून किसी और ने नहीं बल्कि खुद उसकी पत्नी ने करवाया था। इसके बाद जब पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने पूरा राज खोल दिया। ​महिला ने बताई जीजा से संबंध की कहानी महिला ने खुद बताया कि उसका अपनी बहन के पति यानी जीजा से संबंध थे। जीजा ने उसे एक मोबाइल भी बात करने के लिए दिया था।

महिला ने बताया कि उसके अपने पति के साथ जीजा से भी संबंध बन गए थे। इसलिए जब जीजा बोलते थे, तब वह जीजा के पास चली जाती थी। जब घर में रहती थी तो पति के साथ संबंध बनाती थी। लेकिन एक दिन उसके पति को जीजा से संबंध की बात पता चल गई। इसके बाद दोनों में विवाद होने लगा।

महिला को अपने पति से ज्यादा जीजा पसंद था, इसलिए उसने अपने पति को मरवाने की प्लानिंग कर ली। इसके बाद जीजा ​महिला के पति को घर से बाइक पर बिठाकर खेत पर छोड़ने के बहाने लेकर गया। वह खेत पर जाने की अपेक्षा सुनसान इलाके में ले गया। जहां उसने महिला के पति की हत्या पत्थर पटक पटक कर कर दी।

एक फ़िल्म का गाना था कोई पत्थर से न मारो मेरे दीवाने को, लेकिन यहाँ टी यह गाना सच साबित हो गया।

ननदोई फिर शव को वहीं छोड़कर चला गया। यही शव पुलिस को मिला तो पुलिस ने मृतक की पहचान गंभीर उर्फ गुड्डू गोंड निवासी बीरमपुर जिला पन्ना मध्यप्रदेश के रूप में की। इसके बाद आरोपी जीजा और साली को गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 2
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User