अब रात में भी करनी होगी गर्मी से लड़ाई

May 23, 2024 - 14:36
0 20
अब रात में भी करनी होगी गर्मी से लड़ाई

block-350 block-350

ताजनगरी के लोगों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। उन्हें अब रात में भी अधिक गर्मी झेलनी पड़ेगी। आश्चर्यजनक रूप से रात का तापमान बढ़ने जा रहा है। यह 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इधर, मौसम विभाग ने 27 मई तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इस सीजन गर्मी अपने रौद्र रूप में है। बीते 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हीट वेव वाले दिन हैं।

दिन में भीषण गर्मी के साथ हीट वेव (लू) चल रही है। मौसम की इस मार से लोग व्यथित हो चले हैं, लेकिन अब इससे भी ज्यादा होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से रात का तापमान तेजी से बढ़ेगा। 25 मई तक रात का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस या इससे भी अधिक हो सकता है। ऐसे में रात अधिक गर्म हो जाएंगी।

 नींद में खलल पड़ने की भी आशंका है। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने 27 मई तक लू चलने की चेतावनी भी दी है। यानि दिन धधकने लगेंगे और रातें बेहद गर्म हो जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User