मोदी ने संकट मोचन मंदिर में लगायी हाजिरी

मोदी ने संकट मोचन मंदिर में लगायी हाजिरी

May 22, 2024 - 08:31
0 12
मोदी ने संकट मोचन मंदिर में लगायी हाजिरी
मोदी ने संकट मोचन मंदिर में लगायी हाजिरी

block-350 block-350

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में संकट मोचन मंदिर में विराजमान राम भक्त हनुमान का दर्शन पूजन किया।अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री पहली बार संकट मोचन मंदिर में दर्शन करने गए। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

श्री मोदी और और श्री योगी के पहुंचते ही जय श्री राम और हर हर महादेव के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं का अभिवादन हाथ जोड़ कर किया।मंगलवार बजरंग बली का विशेष दिन माना जाता है। प्रधानमंत्री मंगलवार को काशी पहुंचे तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग संकट मोचन मंदिर में दर्शन और पूजन कर 'मंगल' का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर हैं। नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सीधे सड़क मार्ग से संकट मोचन मंदिर पहुंचे।

रास्ते में खड़ी जनता का मोदी-योगी ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकारा। संकट मोचन मंदिर पर पीएम मोदी का स्वागत महंत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। मंदिर की तरफ से प्रसाद और तुलसी की माला प्रधानमंत्री को दी गई। पीएम ने श्रीराम, लक्ष्मण और माता जानकी का दर्शन पूजन करने के बाद मंदिर की परिक्रमा की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संकट मोचन मंदिर के साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव का भी दर्शन-पूजन किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नामांकन के पहले पिछले मंगलवार को काशी के कोतवाल काल भैरव का दर्शन किया था। विधायक नीलकंठ तिवारी भी मुख्यमंत्री के साथ रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User