सीपी में मना मातृ दिवस -किया मेधावी छात्रों की माताओं को सम्मानित

May 19, 2024 - 09:26
0 27
सीपी में मना मातृ दिवस -किया मेधावी छात्रों की माताओं को सम्मानित

block-350 block-350

सीपी में मना मातृ दिवस -किया मेधावी छात्रों की माताओं को सम्मानित

कायमगंज /फर्रुखाबाद। सीपी विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रांगण में आज विविध कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से रंगारंग प्रस्तुतियां दे मनाया गया मातृ दिवस l कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की निदेशिका डॉ० मिथिलेश अग्रवाल ने की । इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरुक करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया । जबकि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अनुपम गंगवार तथा लक्ष्मी यादव रही ।

विद्यालय के मेधावी छात्र गौरव यादव व प्रशांत तिवारी की माता पुष्पा देवी एवं सुकन्या देवी को सम्मानित किया गया । बताया गया कि इन्होंने विषम परिस्थितियों में भी अपने बेटों को शिक्षा दिलाकर अच्छे मुकाम तक पहुंचाया । इन माताओं की उपलब्धि के बारे में बताया गया कि एक का बेटा गौरव यादव नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की प्रथम वर्ष का छात्र है ।

जबकि प्रशांत तिवारी बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण कर नोएडा में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है । कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं का प्रधानाचार्य योगेश तिवारी ने आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर सीपीबीएन के प्रधानाचार्य आर के बाजपेई -डॉ० मनोज तिवारी – वीरसिंह शाक्य – नेहा रस्तोगी – अंशिका यादव – अनिकेत शाक्य सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User