फायरिंग व लाठी डंडो की मदद से मतदाता को नहीं डालने दिया वोट,थानाध्यक्ष पर भी लगा गंभीर आरोप

फायरिंग व लाठी डंडो की मदद से मतदाता को नहीं डालने दिया वोट,थानाध्यक्ष पर भी लगा गंभीर आरोप

May 16, 2024 - 19:49
0 20
फायरिंग व लाठी डंडो की मदद से मतदाता को नहीं डालने दिया वोट,थानाध्यक्ष पर भी लगा गंभीर आरोप
फायरिंग व लाठी डंडो की मदद से मतदाता को नहीं डालने दिया वोट,थानाध्यक्ष पर भी लगा गंभीर आरोप

block-350 block-350
  • भाजपा के गुंडो ने अलीगंज में शाक्य-यादव समाज को बेहरमी से पीटा,नवल शाक्य ने दो बूथों पर लगाई पुर्नमतदान की गुहार
  • फायरिंग व लाठी डंडो की मदद से मतदाता को नहीं डालने दिया वोट,थानाध्यक्ष पर भी लगा गंभीर आरोप

फर्रुखाबाद। भाजपा के गुंडो द्वारा अलीगंज में शाक्य बाहुल्य क्षेत्र में वोट डालने से रोकने पर आज सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य ने दो बूथों पर पुर्नमतदान की मांग को लेकर रिटर्निंग ऑफीसर के ज्ञापन सौंपा है। डा0 नवल किशोर ने मांग पत्र में कहा है कि विगत 13 मई को जनपद में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में अलीगंज विधानसभा में बूथ संख्या 349 कदरागंज एंव बूथ संख्या 359 मंगदपुर में भाजपा के गुंडो ने शाक्य समाज बाहुल्य ग्राम नगला भग्गू बूथ पर पोलिंग एजेंट नहीं बनने दिया और वोट डालने पर लाठी डंडो से मारा एंव मक्का के खेतों में अवैध शस्त्र धारी गुंडो ने फायरिंग चालू करने की वजह से मतदाता वोट डालने नही गये। वहीं थानाध्यक्ष रीतेश ठाकुर भाजपा एजेंट की तरह काम कर गुंडई दिखा रहे थे।

बूथ संख्या 359 मंगदपुर पर फायरिंग कर मतदाताओं को भयभीत किया गया। जिसकी सूचना एटा जिलाधिकारी को दी। जिसके बाद एडीएम एटा के अनुरोध पर तीन टैक्टर मतदान करने आये यादव समाज के मतदाताओं पर लाठी डंडो से मारा पीटा और गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसमें दो व्यक्ति सैफई में भर्ती है हालत गंभीर है। वहीं सुभाष शाक्य के घर भाजपाई गुंडो ने तांडव कर छोटे भाई के हाथ -पैर तोड़ दिये। पिता और भाभी के सिर प्राहर किया। दायें कंधे की हड्डी टूट गई। बेटियों के कपड़े फाड़ दिये गये। और दौड़ा – दौड़ा कर पीटा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव,जितेन्द्र यादव,शंशाक सक्सेना,विवेक यादव एंव सुभाष शाक्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User