शादी से पहले युवती ने 5वीं कक्षा के छात्र से बनाये अवैध सम्बंध, मंगेतर को बताने पर जानें क्या हुआ

May 06, 2024 - 09:32
0 505
शादी से पहले युवती ने 5वीं कक्षा के छात्र से बनाये अवैध सम्बंध, मंगेतर को बताने पर जानें क्या हुआ

block-350 block-350

महिला को पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे संग रिलेशन बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसकी कुछ ही महीनों में शादी होने वाली थी।

जब उसके मंगेतर के सामने ये राज खुला तो उसने शादी तोड़ दी। आरोपी महिला एलीमेंट्री स्कूल में टीचर है. शख्स के एक दोस्त ने पोस्ट कर मामले की जानकारी दी. मेडिसन बर्गमन नामक महिला की शादी सैम हिकमैन के साथ जुलाई में होने वाली थी. लेकिन जब उसके 11 साल के बच्चे संग अफेयर का राज खुला तो सैम के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सैम के दोस्त का कहना है कि उनका दिल टूट गया है. वो काफी परेशान हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला अमेरिका का है. कपल के वेडिंग पेज को मशहूर मैरिज वेबसाइट से हटा दिया गया है. सैम के दोस्त का कहना है कि 27 जुलाई को होने वाली शादी को तोड़ने का फैसला सैम और मेडिसन दोनों का था, न कि किसी अकेले का. सैम के दोस्त ने कहा, 'उसका (सैम) कहना है कि मेडिसन ने एक छोटे बच्चे के साथ रिश्ता रखकर उसे धोखा दिया है।

उसे वाकई में ठेस पहुंची है. वो इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहा. वो अब भी हैरान है. उसने केवल धोखा ही नहीं दिया बल्कि छोटे बच्चे के साथ भी गलत किया है। 24 साल की मेडिसन का भांडा उस वक्त फूटा जब बच्चे के माता-पिता ने फोन में मैसेज देखे. ये मैसेज मेडिसन और बच्चे के बीच हुए थे. बच्चे के पिता ने स्कूल में आकर शिकायत की. जिसके बाद जांच शुरू की गई।

इन मैसेज में पता चला कि मेडिसन बच्चे से लंच के दौरान और स्कूल की छुट्टी के बाद मिला करती थी. इन मैसेज में मेडिसन बच्चे से कहती थी कि उसे टच करना वो कितना पसंद करती है. पुलिस को मेडिसन के बैग में बच्चे के नाम का एक फोल्डर भी मिला. जिसमें हाथ से लिखे नोट्स थे. इसमें मेडिसन ने लिखा था कि दोनों के बीच कितनी किस होती हैं।

अभी ये साफ नहीं है कि मेडिसन बच्चे के साथ कितने वक्त से ऐसा कर रही था. उसका कहना है कि बच्चे का फोन नंबर उसे उसी की मां ने दिसंबर में दिया था. इसी महीने मेडिसन ने सैम के साथ सगाई की थी. उस पर बच्चे का यौन शोषण करने का आरोप लगा है. उसे बाद में 25,000 डॉलर के साइन बॉन्ड पर रिहा किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User