मामा मेरी बहन को बचाओ: हाथ में तख्तियां लेकर चौराहे पर क्यों बैठा परिवार, क्या शिवराज सुनेंगे पुकार?

मामा मेरी बहन को बचाओ: हाथ में तख्तियां लेकर चौराहे पर क्यों बैठा परिवार, क्या शिवराज सुनेंगे पुकार?

May 05, 2024 - 08:22
0 275
मामा मेरी बहन को बचाओ: हाथ में तख्तियां लेकर चौराहे पर क्यों बैठा परिवार, क्या शिवराज सुनेंगे पुकार?
मामा मेरी बहन को बचाओ: हाथ में तख्तियां लेकर चौराहे पर क्यों बैठा परिवार, क्या शिवराज सुनेंगे पुकार?

block-350 block-350

मध्य प्रदेश के विदिशा में एक परिवार हाथों में तख्तियां लेकर शहर के माधवगंज चौराहे पर बैठा है। तख्तियों पर परिवार के सदस्यों ने बड़ी आशा के साथ पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाई है। महिला ने अपने हाथों में जो तख्ती उठा रखी है उसमें लिखा है कि "भैया मेरी बेटी को बचाओ", वहीं महिला के बेटे ने तख्ती पर लिख रखा है "मामा मेरी बहन को बचाओ"।

शमशाबाद थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला अपने पूरे परिवार के साथ न्याय की गुहार लगाने विदिशा पहुंची है। महिला हाथों में तख्ती लिए प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से न्याय गुहार लगा रही है। पीड़ित महिला का कहना है कि पिछले 7 महीने पहले उसकी बेटी गायब हुई थी। जिसके बाद उसने शमशाबाद थाने के हजारों चक्कर लगा लिए हैं, लेकिन पुलिस में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

महिला का कहना है कि उसने आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद आखिरकर मजबूर होकर मैं शिवराज सिंह चौहान से गुहार लगाने चौराहे पर बैठी हूं। मैं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री से आग्रह करती हूं कि जल्द से जल्द मेरी बेटी को ढूंढने के लिए निर्देश दें।

Read Also: ज्योतिषी की पत्नी और बेटी को शुक्ला बनकर फंसाया हाशिम ने, गर्भवती होने पर खुला राज

महिला ने बताया कि उसकी 16 साल की एक बेटी घर से 7 महीने पहले लापता हो गई थी। हमें अपने ही गांव के कुछ लोगों पर उसके अपहरण किए जाने का शक है। उन लोगों से पहले हमारा विवाद भी हो चुका था। हम लोग पुलिस से अपहरण की शिकायत दर्ज कराने गए लेकिन पुलिस ने अपहरण की शिकायत की जगह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर फाइल बंद कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User