मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ, प्रियंका गाँधी, इंदिरागांधी की दिलाई याद

Apr 24, 2024 - 09:19
0 19
मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ, प्रियंका गाँधी,  इंदिरागांधी की दिलाई याद

block-350 block-350

Priyanka Gandhi Rally: पीएम मोदी के बार-बार मंगलसूत्र को लेकर इंडिया गठबंधन पर हमला बोलने के बाद अब प्रियंका गांधी ने इसपर पलटवार किया है।

 प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है। कांग्रेस इतने सालों तक सत्ता में रही, क्या कभी किसी ने मंगलसूत्र छिना? प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश के सबसे बड़े नेता ने नैतिकता छोड़ दी है। - आप क्रोनोलॉजी समझिए- सूरत सीट पर जब निर्विरोध जीती BJP तो भड़की कांग्रेस, जयराम रमेश ने लगाई आरोपों की झड़ी प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला कर्नाटर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा।

 "मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश पर कुर्बान हुआ है और PM मोदी कह रहे हैं- कांग्रेस पार्टी आपका मंगलसूत्र और सोना छीन लेगी। देश में 55 साल तक कांग्रेस की सरकार रही है। किसी ने आपसे आपका सोना और मंगलसूत्र छीना? इंदिरा गांधी जी ने जंग में अपना सोना देश को दिया था। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि एक जमाना था जब देश में एक नेता खड़ा होता था तो देशवासी उससे ये आशा रखते थे कि वह एक नैतिक इंसान होगा।

आज देश के ''सबसे बड़े नेता'' नैतिकता को छोड़कर आपके सामने नाटक करते हैं। उन्होंने कहा- "एक जमाना था जब हम अपने नेताओं से ये उम्मीद रखते थे कि वे सत्य के पथ पर चलेंगे। आज देश के सबसे बड़े नेता अपनी सत्ता दिखाने निकलते हैं, अपनी शान, अपनी शोहरत दिखाते हैं, लेकिन सत्य के पथ पर नहीं चलते।

 चुनावी बॉण्ड को लेकर बीजेपी पर आरोप कांग्रेस नेता ने अब खत्म हो चुकी चुनावी बॉण्ड योजना के बारे में कहा कि जिन कंपनियों पर छापे मारे गए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को चंदा दिया और फिर उनके खिलाफ मामले बंद कर दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया- "अब यह स्पष्ट हो गया है कि कैसे नोटबंदी के माध्यम से काले धन को सफेद किया गया और फिर इसे भाजपा के खाते में जमा किया गया।

जो कंपनियां 100 करोड़ रुपये भी कमाने में असमर्थ थीं, उन्होंने भाजपा को (चुनावी बॉण्ड योजना के तहत) 1,100 करोड़ रुपये का चंदा कैसे दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User