नर्स पत्नी की मौत की खबर सुन शिक्षक पति ने फांसी लगाकर दी जान

Apr 22, 2024 - 21:01
0 843
नर्स पत्नी की मौत की खबर सुन शिक्षक पति ने फांसी लगाकर दी जान

block-350 block-350

यू0पी0 के हरदोई जनपद से बड़ी अपडेट। हरदोई जिले में पत्नी स्टाफ नर्स की सड़क दुर्घटना में मौत ,मोत से बदहवास शिक्षक पति ने भी की फांसी लगाकर आत्म हत्या।

थाना सुरसा के अंतर्गत पचकोहरा के निकट लखनऊ हरदोई रोड पर हुई आज सुबह सड़क दुर्घटना। स्टाफ़ नर्स मणिकर्णिका की मृत्यु से बदहवास शिक्षक पति योगेश कुमार गौतम ने घटना से क्षुब्ध होकर अपने घर पंखा से लटककर फांसी लगाली है। जिसने भी सुना वह अत्यन्द दुखी हुआ। बता दें कि मृतका नर्स मणिकर्णिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थीं।

वहीं पति योगेश कुमार गौतम भी अपने माता-पिता के इकलौता पुत्र था । दोनो आपस मे बेहद प्यार करते थे। फिलहाल इस घटना से दोनों मृतकों के परिजनों व शुभचिंतकों में अपार दुःख का मातम छाया हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र ने पोस्टमार्टम कराया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 2
Sad Sad 6
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User