Viral Video Today: परिंदे को पकड़ने के लिए कीचड़ में सो गया बंदा

Apr 16, 2024 - 18:45
0 327
Viral Video Today: परिंदे को पकड़ने के लिए कीचड़ में सो गया बंदा

block-350 block-350

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक से बढ़कर एक कलाकारी देखने को मिलती हैं. कुछ चीजों के लिए लोग हद से भी गुजर जाते हैं।

इस प्रोसेस में जिस तरह का सीन कैमरे में कैद होता है वो अच्छे-अच्छों के होश उड़ा देता है। ठीक इसी तरह का दृश्य अभी सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें एक शख्स परिंदे के पकड़ने के लिए जो कुछ करता है उसे देख कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है।

पंछियों या जानवरों को पकड़ने के कई वीडियो आपने अभी तक देखे होंगे लेकिन जिस तरह का सीन इस वीडियो में दिखाई दे रहा है उसे शायद ही किसी ने पहले देखा भी होगा. कीचड़ में सो गया शख्स वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह एक शख्स की नजर परिंदे पर पड़ती है. परिंदा एक डाल पर बैठा हुआ है और कुछ खाने की तलाश में है।

डाल पानी से सने कीचड़ में दिखाई दे रही है. शख्स ने उस परिंदे को पकड़ने के लिए प्लान बनाना शुरू कर दिया. मालूम होता है कि धीरे-धीरे कदमों से वो परिंदे की तरफ बढ़ा है. इतना ही नहीं शख्स कीचड़ में जाकर लेट जाता है और परिंदे को इसकी भनक तक नहीं लगती है. जैसे ही मौका मिलता है वो हाथ आगे बढ़ाकर परिंदे को लपक लेता है।

 अब उसने परिंदे का क्या किया होगा और क्यों पकड़ना चाहता था ये एक सवाल ही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इसे rassvet.nad.caspiyem नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है. इसमें शख्स की कलाकारी देख नेटिजन्स के भी होश उड़े हुए हैं।

लोग लगातार कॉमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दिए जा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, 'उसे पकड़ने भर के लिए कीचड़ में सो गया. दूसरे यूजर ने लिखा है, 'इस तरह का नजारा शायद ही किसी ने देखा हो.' हजारों की संख्या में वीडियो को लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User