UPSC CSE 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी: टॉप 10 में 5 लड़कियां

UPSC CSE 2023 Toppers List: संघ लोक सेवा आयोग ने आज यूपीएससी सीएसई 2023 का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा परिणाम में टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट में 5 लड़कियां शामिल।

Apr 16, 2024 - 15:18
 0  335
UPSC CSE 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी: टॉप 10 में 5 लड़कियां
Follow:

UPSC CSE 2023 Toppers List: यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स का आज इंतजार खत्म हो गया। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने आज सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2023 के फाइनल रिजल्ट परिणाम को घोषित कर दिया।

इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने बाजी मारी और पहले पायदान पर अपना नाम का परचम लहराया। वहीं, जारी किए गए यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा के अंतिम परिणाम में टॉप 10 की लिस्ट में पांच लड़कियां शामिल हैं। नीचे खबर में आप टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट देख सकते हैं।

टॉप 10 टॉपर्स की सूची (Top 10 Toppers of UPSC 2023)

  • AIR रैंक 1 आदित्य श्रीवास्तव
  • AIR रैंक 2 अनिमेष प्रधान
  •  AIR 3 दोनुरू अनन्य रेड्डी
  • AIR 4 PK सिद्धार्थ रामकुमार
  • AIR 5 रूहानी
  • AIR 6 श्रृष्टि डबास
  •  AIR 7 अनमोल राठौर
  • AIR 8 आशीष कुमार
  • AIR 9 नौशीन
  •  AIR 10 ऐश्वर्यम प्रजापति

ऑफिशियल वेबसाइट पर मिले डेटा के अनुसार नियुक्ति के लिए कुल 1016 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इसमें, 347 सामान्य वर्ग से हैं, 115 ईडब्ल्यूएस से हैं, 303 ओबीसी हैं, 165 एससी हैं और 86 एसटी हैं।

रिजल्ट कैसे करें चेक (How Check UPSC result 2023)

  1.  सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  3.  फिर स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित होगी। अब अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
  4.  इसके बाद भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ डाउनलोड करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow