छत पर मंजन कर रही युवती के मारी गोली, गोली किसने मारी किधर से कोई पता नहीं

Apr 06, 2024 - 15:46
0 87
छत पर मंजन कर रही युवती के मारी गोली, गोली किसने मारी किधर से  कोई पता नहीं

block-350 block-350

एटा कोतवाली नगर क्षेत्र के जाटवपुरा में छत पर मंजन कर रही युवती को गोली लग गई।

गोली लगते ही युवती खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर छत पर पहुंचे। युवती को तत्काल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

जाटवपुरा में एक युवती छत पर मंजन कर रही थी। उसी दौरान युवती को गोली लगी। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। युवती की हालत गंभीर है, जिसके बाद उसे वहां से रेफर कर दिया गया। युवती के गोली कैसे लगी यह अभी तक सवाल बना हुआ है।

सूचना पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस जांच में जुटी हुई है। परिवारीजनों की तरफ से दोपहर तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले का खुलासा भी नहीं हो पाया है। आसपास के लोगो से भी पूंछतांछ की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User