मालकिन से सचिन के हो गए सम्बंध, खान साहब को पता चला और फिर..?

Apr 05, 2024 - 20:27
0 1.1k
मालकिन से सचिन के हो गए सम्बंध, खान साहब को पता चला और फिर..?

block-350 block-350

दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में वेटर का काम करने वाले सचिन की हत्या में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या का आरोप उसके पूर्व मालिक पर लगा जिसकी पत्नी से कथित तौर पर सचिन के अवैध संबंध बन गए थे।

पुलिस हत्या के आरोप में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले सचिन की हत्या हशीब खान नाम के शख्स ने कर दी। उसने अपनी पत्नी पर दबाव डालकर उसे बुलाया और फिर उसकी जान ले ली।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के संगम विहार में टी-शर्ट मैन्युफ्चरिंग यूनिट चलाने वाले 31 साल के हशीब खान और उसकी पत्नी शबीना बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है। सचिन पिछले रविवार को कनॉट प्लेस से लापता हो गया था। डीसीपी देवेश कुमार के मुताबिक परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर सचिन के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।

कॉल डिटेल से पता चला कि उसकी लोकेशन संगम विहार में हैं। इसके बाद हशीब खान से संपर्क किया गया जिसकी फैक्ट्री में सचिन पहले काम करता था। तहकीकात में पुलिस को पता चला कि सचिन ने हशीब से दो लाख रुपए उधार लिए थे। हशीब और उसकी पत्नी से पूछताछ में पता चला कि महिला और मृतक के बीच अवैध संबंध बन गया था। हशीब को उसकी खबर मिल गई थी।

उसने अपनी बेगम पर सचिन को बुलाने का दबाव बनाया। घर बुलाकर हशीब ने सचिन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। शव को कार में डालकर डासने इलाके के जंगल में फेंक आया। आपको बतादें की सचिन अपने मालिक की गैरमौजूदगी में बेगम से मिलता रहता था और अपनी वासना को शांत करते थे।

कभी कभी बेगम अपने पति हशीब से सामान मंगाती तो सचिन को लेकर भेजने की बोल देती थी, इसी बहाने दोनों में प्रेम सम्बंध हो गए और एक तरह से हसीब के परिवार में उसने जगह बना ली। सचिन जब घर नहीं लौटा तो घर वालों ने फोन मिलाया।

लेकिन फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। सचिन संगम विहार की फैक्ट्री में एक साल से अधिक समय तक काम कर चुका था। उसका हशीब से लेनदेन को लेकर भी विवाद था। बताया जाता है कि वह एक लाख रुपए वापस कर चुका था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User