पुलिस पस्त टप्पेबाज मस्त, नेता की पत्नी के उड़ाए लाखों रुपए

Apr 03, 2024 - 19:06
0 34
पुलिस पस्त टप्पेबाज मस्त,  नेता की पत्नी के  उड़ाए लाखों रुपए

block-350 block-350

पुलिस पस्त टप्पेबाज मस्त भाजपा नेता की पत्नी के उड़ाए लाखों रुपए तथा कीमती जेवर थाना पुलिस की उदासीनता भांप पीडित ने पुलिस अधीक्षक को दिया प्रार्थना पत्र

कमालगंज / फर्रुखाबाद। अमृत काल बताकर पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को बहुत बेहतर बताया जा रहा है । किन्तु यह बात पूरी तरह से सही साबित होती – उससे पहले ही आए दिन कहीं ना कहीं कानून व्यवस्था से बेपरवाह अराजकतत्व किसी न किसी घटना को अंजाम देकर कानून व्यवस्था को सीधे-सीधे चुनौती देने से बाज नहीं आ रहे हैं ।

ऐसी एक घटना आज थाना क्षेत्र व कस्बा कमालगंज में उस समय घटित हुई। जब भाजपा नेता की पत्नी का टप्पेबाज ने लाखों रुपया तथा कीमती जेवर से भरा झोला ही पार कर दिया । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कमालगंज के सक्रिय भाजपा नेता शोले ठाकुर की धर्मपत्नी शिवा बैग लेकर फतेहगढ़ जाने के लिए कमालगंज से टेंपो पर सवार हुई थी ।

टेंपो स्टैंड से टेंपो चलकर कुछ ही दूरी पर पहुंचा था । उसी समय टेंपो रुकवा कर दो अज्ञात महिलाएं उस टेंपो पर आकर बैठ गई । टेंपो जब कुछ आगे बढ़ा, उसके थोड़ी ही देर बाद भाजपा नेता की पत्नी ने देखा कि उसका बैग गायब है । बे परेशान हो उठीं । तथा टेंपो चालक से कहा कि उसका बैग गायब हो गया है ।

घबराई पीड़ित महिला टेंपो से उतरकर सीधी थाना कोतवाली कमालगंज पहुंची । जहां उन्होंने पूरी घटना बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हीं दोनों अज्ञात महिलाओं की यह करतूत हो सकती है ।लेकिन पुलिस का रवैया ढुलमुल देखकर भाजपा नेता की पत्नी द्वारा फतेहगढ़ जाकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की गुहार लगाई । शिवा के अनुसार पुलिस कप्तान ने उन्हें जल्द ही उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User