होटल में पुलिस ने मारा छापा, सात लड़कियां और पांच लड़के पकड़े... सभी पर केस दर्ज

Mar 31, 2024 - 08:56
0 750
होटल में पुलिस ने मारा छापा, सात लड़कियां और पांच लड़के पकड़े... सभी पर केस दर्ज

block-350 block-350

देह व्यापार की सूचना पर संजय कॉलोनी चौकी पुलिस ने एक ओयो होटल में दबिश दी थी। पुलिस ने सात युवतियों व पांच युवकों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय कॉलोनी सोहना टी प्वाइंट के पास बने पेट्रोल पंप के पास स्थित द मार्क होटल में अनैतिक काम होता है।

डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी ने मुजेसर थाना पुलिस तथा दुर्गा शक्ति की टीम को लेकर छापा मार दिया। आसपास के लोगों ने भी होटल में अनैतिक गतिविधि का आरोप लगाया।

पुलिस टीम ने मौके से सात लड़कियां और पांच लड़कों को काबू हिरासत में लिया। तीन लड़के होटल में ही काम करते थे। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। चौकी प्रभारी सुंदर सिंह ने बताया मामले में मकान मालिक तथा होटल के लिए मकान को किराये पर लेने वाले के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दबिश दे रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 2
Angry Angry 1
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User