11 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण व 175 ली0 लहन किया बरामद ।

Mar 19, 2024 - 18:59
0 15
11 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण व 175 ली0 लहन किया बरामद ।

block-350 block-350

अवैध शराब के विरुद्ध कासगंज पुलिस की कार्यवाही जारी, जनपद के थाना पटियाली पुलिस द्वारा अवैध शराब निर्माण करते 01 अभि0 गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 11 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण व 175 ली0 लहन किया बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध कच्ची शराब के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली विजय कुमार राना के नेतृत्व में दिनाक 19.03.2024 को थाना पटियाली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त कुंवरपाल पुत्र अनार सिंह नि0 ग्राम नगला केसरी थाना पटियाली जनपद कासगंज को अवैध कच्ची शराब निष्कर्षण करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अभि0 के कब्जे से 11 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरण (गैस चूल्हा, सिलेण्डर, पतीली, केन व पाइप) व 175 लीटर लहन बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 83/24 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User