हिंदुओं के मुकाबले 2060 तक कितने बढ़ जाएंगे मुसलमान?

Mar 18, 2024 - 09:08
0 14
हिंदुओं के मुकाबले 2060 तक कितने बढ़ जाएंगे मुसलमान?

block-350 block-350

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2015 से 2060 के बीच मुसलमानों की विश्व भर में जनसंख्या दोगुनी गति से बढ़ेगी. नतीजन 2050 के बाद वह ईसाई धर्म से आगे निकल जाएगी और विश्व भर में सर्वाधिक जनसंख्या वाला पहला धर्म बन जाएगा।

यही नहीं रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आने वाले दशकों में दुनिया की आबादी करीब 32% तक बढ़ सकती है. इसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या 70% तक बढ़ने की उम्मीद जताई गई है. 2015 में मुसलमानों की संख्या विश्वभर में करीब 1.8 अरब थी।

 उम्मीद जताई जा रही है 2060 में यह संख्या बढ़कर 3 अरब हो जाएगी. रिपोर्ट के मुताबिक अगले 45 सालों में विश्व के 10 में से 3 लोग (31.1%) मुसलमान होंगे। अध्ययन में पाया गया है कि औसतन एक मुस्लिम महिला के 2.9 बच्चे हैं. वहीं ईसाई धर्म में यह आंकड़ा 2.6 है. गैर मुस्लिम महिलाओं में यह आंकड़ा 2.2 पर आ जाता है।

मुस्लिम आबादी की वृद्धि में एक प्रमुख वजह यह भी है कि अन्य धर्मों के अलावा मुसलमानों की औसत आयु (2015 के अनुसार 24) सबसे कम है. वहीं गैर-मुसलमानों की औसत आयु (2015 के अनुसार 32) अधिक है।

आने वाले समय में मुसलमानों का एक बड़ा हिस्सा काफी जवान होगा. इस दौरान उनके अंदर बच्चे पैदा करने की क्षमता काफी अधिक होगी. भविष्य में जनसंख्या वृद्धि का एक बड़ा कारण यह भी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User