फर्रुखाबाद में दरोगा ने पीला गमछा वाले नेता को पीटा

Mar 13, 2024 - 11:28
0 539
फर्रुखाबाद में दरोगा ने पीला गमछा वाले नेता को पीटा

block-350 block-350

UP News : सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी का एक कार्यकर्ता पीला गमछा लेकर थाने पहुंच गया। थाने में पुलिसकर्मी द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं पुलिस में उसका गमछा और मोबाइल भी छीन लिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अन्य नेता थाने पहुंच गए।

थाने पहुंचने के बाद नेताओं द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इस मामले में सुभासपा के एक नेता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, योगी कैबिनेट में शामिल होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर द्वारा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक बयान दिया गया था।

बयान देते हुए उन्होंने कहा था कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता कार्यकर्ता गमछा लेकर थाने पहुंचे। थाने में तैनात दरोगा को पार्टी के कार्यकर्ता की शक्ल में ओमप्रकाश राजभर नजर आएंगे। ओपी राजभर का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब ताजा मामला फर्रुखाबाद जनपद के नवाबगंज पुलिस थाने से सामने आया है।

मामले में सुभासपपा के जिलाध्यक्ष संदेश कष्यप द्वारा बताया गया कि पुलिस द्वारा किसी बात को लेकर कार्यकर्ता को थाने में बुलाया गया था। थाने में कार्यकर्ता पीला गमछा डालकर चला गया इस बात से थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ता के साथ अभद्रता की। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पार्टी के कार्यकर्ता का गमछा और मोबाइल भी ले लिया।

उन्होंने कहा कि जब वे खुद थाने पहुंचकर थानेदार से बात किए तो उसने उनके साथ भी अभद्र व्यवाहार किया। उन्होंने कहा कि यदि थाना प्रभारी की आदत में सुधार नहीं होता है तो पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वे धरना प्रदर्शन करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User