झाड़ फूंक की आड़ में दरगाह पर मौलाना ने किया दुष्कर्म, मुंबई से आया था परिवार

Mar 09, 2024 - 20:08
0 1.1k
झाड़ फूंक की आड़ में दरगाह पर मौलाना ने किया दुष्कर्म, मुंबई से आया था परिवार

block-350 block-350

अंबेडकरनगर। मुंबई से परिवार के अन्य लोगों के साथ बसखारी के किछौछा दरगाह आई महिला से मौलाना ने झाड़-फूंक की आड़ में दुष्कर्म किया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई की महिला अपनी सास, ससुर व पति के साथ किछौछा दरगाह के सैय्यद मोहम्मद अशरफ के खानकाह में रुकी थीं। मौलाना मोहम्मद अशरफ गुरुवार की रात झाड़-फूंक के लिए महिला के कमरे में पहुंचा।

उसने बहाने से पति को बाहर करके महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी जानकारी पति समेत सास-ससुर को दी और बसखारी थाने पहुंचकर मौलाना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। मौलाना शुक्रवार को जलालपुर रोड पर चंद्रभान चौराहे के निकट पुलिस की गिरफ्त में आ गया। महिला को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित मौलाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। महिला का मेडिकल और कोर्ट में कलमबंद बयान के बाद शीघ्र चार्जशीट दाखिल कर सजा दिलाई जाएगी। ऐसे अन्य मामलों को चिह्नित कराकर आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।

मखदूम अशरफ किछौछा की दरगाह पर जियारत करने आने वाली महिला जायरीनों के साथ पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। करीब छह माह पहले मऊ की युवती स्वजन के साथ दरगाह परिसर में रुकी थी। तीन युवकों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 1
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User